मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
15-May-2023 09:40 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा में धर्मांतरण का खेल जारी है। भोले भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। नालंदा के बिंद बाजार में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। बड़ी छठ घाट पास एक घर में सौ से अधिक महिला और पुरूषों का जमावड़ा हुआ था सभी अपना धर्म बदलने के लिए आए हुए थे।
धर्म परिवर्तन से पहले यहां प्रभू ईशा मसीह का कार्यक्रम चल रहा था। आस पास के कुछ लोग धर्म परिवर्तन का विरोध करने लगे। लोगों ने सभा लगाकर धर्म परिवर्तन कराने की सूचना मुखिया को दी। मुखिया उमेश राउत पुलिस को लेकर सभा स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस को देखते ही कई लोग वहां से भाग निकले।
पुलिस ने जब पूछताछ के लिए पिन्टू रविदास को अपने साथ थाने लेकर पहुंची तब उसने बताया कि धर्म परिवर्तन करने के लिए सकसोहरा ,लखीसराय समेत दर्जनों गांवों के लोग आये हुए थे। सकसोहरा के लाखाचक से सविता देवी,दयानंद यादव रामनगर घोसवरी से रामप्रवेश यादव लखीसराय के प्रमोद रविदास को झांसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए लाया गया था। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम को नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गयी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।