टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत
23-Jan-2021 03:52 PM
NALANDA : नालंदा में घने कोहरे के कारण एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में मौके पर ही एक शख्स की मौत हो गई. घटना हिलसा थाना इलाके के पभेड़ी मुख्य मार्ग में रेड़ी गांव के समीप हुई है.
मृतक की पहचान पटना के छनरुआ के छाती गांव के रहने वाले अजित कुमार के रुप में की गई है. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीण ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अजित मटर की ब्रिकी करने के लिए ऑटो पर लादकर हिलसा सब्जी मंडी जा रहा था. तभी ऑटो घने कोहरे के कारण रेड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस दौरान चालक ऑटो से कूदकर भाग गया लेकिन अजित की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि अजित खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर हिलसा थाना की पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझा कर सड़क जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.