ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बाइक सवार दंपति को पहले कार से ठोका, फिर दो लाख कैश और कान की बाली छिनकर भागे अपराधी, पति-पत्नी घायल

03-Mar-2023 08:22 PM

By First Bihar

NALANDA: पुलिस की लाख कोशिशों का बावजूद अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक के बाद एक अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नालंदा के चंडी थानाक्षेत्र इलाके का है जहां बदमाशों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। 


एनएच-431 चंडी-हरनौत मार्ग के मुबारकपुर गांव के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब वहां से गुजर रहे दंपति के साथ लूटपाट की गयी। कार सवार अपराधियों ने पत्नी के साथ बाइक से बाजार की ओर जा रहे सीएसपी संचालक को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने पहले कार से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 


टक्कर मारने के बाद बाइक सवार पति-पत्नी दोनों गिर पड़े और उनके पास रखे थैले जिसमें दो लाख रुपये थे उसे बदमाशों ने लूट लिया। लेकिन इतने से भी अपराधियों का मन नहीं भरा। बदमाश सीएसपी संचालक की पत्नी की ओर बढ़े और झपट्टा मारकर उनके कान से सोने की बाली छीन ली। 


जिससे उनके कान से खून निकलने लगा और वो बुरी तरह घायल हो गयी। वही बाइक से गिरने के बाद सीएसपी संचालक का पैर टूट गया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया। फिर मामले की छानबीन शुरू की गयी।