मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
07-Apr-2021 01:32 PM
DESK : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ के बाद से लापता जवान जवान राकेश्वर सिंह मन्हास की एक नई तस्वीर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह तस्वीय नक्सलियों की तरफ से जारी करते हुए यह दावा किया गया है कि जवान पूरी तरह से सुरक्षित है.
बुधवार को नक्सलियों ने जवान की तस्वीर जारी करते हुए फिर से कहा है कि जवान उनके कब्जे में सुरक्षित है. नक्सलियों द्वारा जारी किए गए फोटो में जवन एक झोपड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में जवान अकेले हैं और उनके आसपास कोई भी नहीं है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ये फोटो कहीं पुरानी तो नहीं है. लापता जवान के परिजनों ने ही ये आशंका जताते हुए जवान का वीडियो या कोई ऑडियो क्लिप जारी करने की अपील की है.
नक्सलियों ने मुठभेड़ के तीसरे दिन कुछ स्थानीय मीडिया कर्मियों और चौथे दिन एक पत्र जारी कर दावा किया था कि लापता जवान उनके कब्जे में है. नक्सलियों ने जारी पत्र में लिखा था कि जवान सुरक्षित है और उन्हें छुड़ाने के लिए सरकार मध्यस्थ का नाम तय करे. इसके बाद बुधवार को नक्सलियों ने जवान की तस्वीर जारी की और फिर से कहा कि जवान उनके कब्जे में सुरक्षित है.
बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए मुठभेड़ के दौरान 22 जवान शहीद और 31 जवान घायल हो गए थे. इसी दौरान कोबरा 210 बटालियन के राकेश्वर सिंह मनहास लापता हो गए हैं. लापता जवान की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.