आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल
01-Oct-2019 05:15 PM
MUMBAI : फिल्म शोले में कालिया का आईकोनिक किरदार निभाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बीजू खोटे नहीं रहे. 78 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे. 30 सितंबर की सुबह उन्होंने अपने मुंबई के घर में अंतिम सांस ली.
वीजू खोटे ने हिंदी और मराठी समेत कुल मिलाकर 300 फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे जबरदस्त पहचान फिल्म 'शोले' से ही मिली. इस फिल्म में डाकू 'कालिया' बने विजू खोटे का एक डायलॉग 'सरदार मैंने आपका नमक खाया है' काफी फेमस हुआ. विजू खोटे के कालिया के किरदार ने लोगों के दिलों पर इतनी गहरी छाप छोड़ी कि आज भी उन्हें कालिया के कैरेक्टर के लिए जाना जाता है. विजू खोटे साल 1964 से फिल्मी दुनिया से जुड़े थे.
विजू खोटे बॉलीवुड की फेमस अदाकारा शुभा खोटे के भाई थे. शोले फिल्म के अलावा उन्हें 'अंदाज अपना अपना' में उनके कैरेक्टर के लिए भी जाना जाता है. इस फिल्म में विजू खोटे ने रॉबर्ट का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था. मौजूदा दौर के सबसे बड़े निर्देशकों में शुमार रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 3' में भी विजू खोटे नजर आए थे.इस फिल्म में उन्होंने शंभु काका का किरदार निभाया था. विजू खोटे अपनी कॉमेडी टाइमिंग और संवाद अदायगी के लिए जाने जाते थे. विजू खोटे की आखिरी फिल्म जाने क्यों दे यारो थी, जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी.