ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम

नहीं रहे फिल्म निर्माता राजकुमार कोहली, दिल का दौरा पड़ने से निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

नहीं रहे फिल्म निर्माता राजकुमार कोहली, दिल का दौरा पड़ने से निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

24-Nov-2023 08:58 PM

By First Bihar

DESK: बॉलीवुड से दुखद खबर आ रही है। सिनेमाजगत के मशहुर प्रोड्यूसर राजकुमार कोहली का हार्ट अटैक से निधन हो गया। मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार कोहली ने 93 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इस घटना के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गयी है। सोशल मीडिया पर नम आंखों से लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 


बताया जाता है कि आज सुबह करीब 8 बजे जब वे मुंबई स्थित अपने फ्लैट में थे और नहाने के लिए बाथरूम में गये हुए थे काफी देर बाद जब वे बाथरूम से बाहर नहीं निकले तब बेटे अरमान कोहली ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वे फर्श पर गिरे हुए थे। बेटे अरमान कोहली उन्हें अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नागीन, जानी दुश्मन, बीवी नौकर का, बदले की आग, बीस साल बाद, जीने नहीं दूंगा जैसी कई हिन्दी फिल्मों का उन्होंने निर्देशन किया था। 


नागिन और जानी दुश्मन इनमें हिट फिल्म थी। आज शाम मुंबई के सांताक्रुज हिंदू क्रिमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजकुमार कोहली का जन्म 1930 में हुआ था और उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मे बनायी। उन्होंने पंजाबी फिल्म दुल्ला भट्टी का भी निर्देशन किया। उनकी शादी पंजाबी फिल्म की अभिनेत्री निशि से हुई थी। राजकुमार कोहली के दो बेटे गोगी और अरमान हैं। 


छोटा बेटा अरमान कोहली का फिल्मी करियर सफल नहीं रहा। राजकुमार कोहली ने अपने बेटे अरमान कोहली की फिल्म जानी दुश्मन का निर्देशन किया था। अरमान को लेकर उन्होंने 3 फिल्में बनाई थी। जब हिंदी सिनेमा में अरमान को पहचान नहीं मिली तो अरमान ने 2013 में रियलिटी शो बिग बॉस सीजन सात में भाग लिया जिसके बाद अरमान की पहचान इसी शो से बनी। 


राजकुमार कोहली के छोटे बेटे और अरमान के भाई रजनीश कोहली की भी मौत हो चुकी है। 2021 में 44 साल की उम्र में उनका निधन किडनी फेल होने की वजह से हुई थी। 14 साल की उम्र में रजनीश एक हादसे के शिकार हो गये थे। इस घटना में उन्हें शारीरिक तौर पर अपंग बना दिया था। जिसके कारण उन्हें कही जाने के लिए व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ता था।