अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
08-Nov-2021 07:24 AM
PATNA : नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ की आज शुरुआत हो गई। व्रतियों ने आज गंगा स्नान में का सिलसिला शुरू कर दिया है। पटना के गंगा घाटों पर नहाय-खाय को लेकर बड़ी भीड़ देखी जा रही है। स्नान के बाद व्रती कद्दू और भारत का प्रसाद बनाएंगे। उसे ग्रहण करने के बाद आज से महानुष्ठान की शुरुआत हो जाएगी।
गंगा स्नान के साथ प्रसाद बनाने के लिए गेहूं चुनने और सुखाने का काम भी शुरू हो गया है। व्रतियों के घर से घाट तक उत्सवी माहौल है। बाजारों में रौनक बढ़ गयी है। व्रत को लेकर खूब खरीदारी की जा रही है। गली-मोहल्लों में छठी मइया के गीत गूंजने लगे हैं। माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा है। राजधानी पटना में छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। गंगा घाटों की सफाई का सिलसिला लगातार जारी है। कई घाटों पर इस बार दलदल की वजह से छठ पूजा नहीं हो पाएगी।
छठ पूजा को लेकर बाजार में सब्जियों की कीमतें भी बढ़ गई है कद्दू की कीमत 50 से 100 रुपये किलो तक बाजार में हो गई है। नहाय-खाय के दिन व्रती कद्दू-भात का प्रसाद बनाकर ग्रहण करते हैं। रविवार को 50 रुपये से लेकर सौ रुपये तक कद्दू बाजार में बिके। गली-मुहल्लों, चौक-चौराहों और थोक के साथ खुदरा मंडियों में अलग-अलग रेट देखने को मिला।