ब्रेकिंग न्यूज़

विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका झारखंड से बिहार पहुंचा हाथियों का झुंड, गेहूं की फसल को रौंदा; इलाके के लोगों में दहशत Bihar Road Accident : पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो सगे भाइयों को कुचला, ट्यूशन से लौट रहे थे दोनों बच्चे बिहार राज्यसभा चुनाव: AIMIM बनी किंगमेकर, RJD को समर्थन के बदले MLC सीट की डील की चर्चा; जानिए क्या है सच Anant Singh : मोकामा में सियासी विरासत की तैयारी: अनंत सिंह ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान, जानिए कौन होंगे उत्तराधिकारी बिहार में इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर ले ली जान Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती BIHAR NEWS : तेजस्वी के यहां से निकलती दिखी मांझी की बहु और समधन, फोटो आया सामने; जानिए क्या है वजह

नहाय-खाय के साथ कल से छठ महापर्व की शुरुआत, छठ व्रतियों के बीच लॉ प्रेप क्लैट संस्था ने पूजन सामग्रियों का किया वितरण

07-Nov-2021 03:15 PM

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय के साथ कल यानि सोमवार को हो जाएगी। 9 नवंबर को खरना पूजा, 10 नवंबर को पहला अर्घ्य और 11 नवंबर को दूसरे अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन होगा। छठ पर्व में व्रती 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखेंगी और भगवान सूर्य की अराधना करेंगी। महापर्व छठ को लेकर रविवार को क्लैट की संस्था लॉ प्रेप ने सिंगाही गांव में 350 से अधिक छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं छठ पूजा की सामग्रियों का वितरण किया। इसमे मुख्य रूप से साड़ी, नारियल, सुप, फल, ख़ासतौर से बाहर से मंगाये गए सेब व अन्य पूजन सामग्रियां शामिल थी। 


इस अवसर पर लॉ प्रेप के को-फाउंडर अभिषेक गुंजन ने समस्त राज्यवासियों को लोकआस्था के महापर्व छठ की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व बिहार का सबसे बड़ा एवं पवित्रता का पर्व है। इसलिए यह अति आवश्यक है कि हम छठ व्रतियों को सहयोग करे। 


खासतौर पर वे व्रतियां जिनकी परिवार इस कोरोना काल में साधन विहीन हो गयी है। ऐसे में उनके बीच पूजन सामग्री वितरण कर उन्हें हम इस महापर्व को संपन्न कराने में सहयोग कर रहे हैं। ऐसी कोशिश हमें और सभी को करनी चाहिए। 


लॉ प्रेप परिवार हर साल छठ के अवसर पर व्रतियों को पूजन सामग्री और साड़ी वितरण करता है। संस्था के निदेशक हिमांशु शेखर ने बताया की छठ महापर्व में व्रतियों को सहयोग करने से ना सिर्फ मुझे आत्म संतुष्टि मिलती है बल्कि मैं भी इस पर्व में अपनी भागीदारी समझता हूं।इस अवसर पर सुधीर सिंह, सुनील कुमार, हरिओम, चुन्नू सिंह व संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे ।