अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
07-Aug-2021 03:42 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित कंगन घाट पर नहाने के दौरान दो युवक गंगा नदी में डूब गये। कंगन घाट पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन एक को ही वे बचा पाए। इस दौरान दूसरा युवक नदी की तेज धार में बह गया जिससे उसकी मौत हो गयी। गौरतलब है कि गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है आज नहाने के लिए दो युवक कंगन घाट पर पहुंचे थे। जहां एक 22 वर्षीय युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गयी। युवक की लाश अब तक बरामद नहीं हो पायी है। स्थानीय गोताखोर और SDRF की टीम शव की तलाश में जुटी है।
मृतक की पहचान झारखंड के चतरा निवासी अभिषेक के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि अभिषेक अपने एक रिश्तेदार से मिलने पटना सिटी के नई सड़क इलाके में आया हुआ था। अपने फुफेरे भाई के साथ युवक गंगा नदी में नहाने के लिए कंगन घाट आया हुआ था। तभी गंगा नदी में नहाने के दौरान दोनों युवक डूबने लगा।
तभी घाट पर मौजूद लोगों ने एक युवक को तो किसी तरह बचा लिया लेकिन दूसरे को बचा पाने में कामयाब नहीं हो सके और उसकी नदी में डूबने से मौत हो गयी। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते कंगन घाट पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी चौक थाना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। जो फिलहाल शव की तलाश जारी है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण शव की खोजबीन करने में टीम को काफी परेशानी हो रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।