ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में राजद ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की...

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में राजद ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, तेजस्वी ने कहा- सड़क से संसद तक लड़ेंगे लड़ाई

17-Dec-2019 08:00 PM

PATNA: नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में राजद ने आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. राजद ने इस बिल को जनविरोधी, गरीब और इंसानियत विरोधी बताया है और इसको रद्द करने की मांग की है.

राजद ने किया ट्वीट

राजद ने इसको लेकर ट्वीट किया कि ‘’जनविरोधी, गरीब विरोधी, इंसानियत विरोधी और संविधान विरोधी नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पहल और न्याय के मसीहा राजनीतिक युद्धबंदी लालू प्रसाद जी की प्रतिबद्धता के आलोक में आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की.’’

तेजस्वी ने कहा-सड़क से लेकर संसद तक लडेंगे

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल होने के बाद तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कि ‘’ हम सड़क और संसद से लेकर कोर्ट तक मानवता व संविधान विरोधी नागरिकता संसोधन क़ानून के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहे है और आख़िरी दम तक लड़ते रहेंगे. जय हिंद, जय संविधान, जय भारत.’’

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में राजद का बिहार बंद

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में राजद ने 21 दिसंबर को बिहार बंद बुलाया है. इसको लेकर सोमवार को महागठबंधन के नेताओं की बैठक पटना के जनशक्ति भवन में  हुई थी. इस बैठक में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, आरएलएसपी के उपेंद्र कुशवाहा, वीआईपी के मुकेश सहनी समेत वाम दलों के नेता शामिल हुए. लेकिन वाम दलों ने 21 दिसबंर को होने वाले राजद के बंद शामिल होने से इंकार कर दिया था. बंद का नेतृत्व तेजस्वी करने वाले हैं. बता दें कि  बिहार, असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, यूपी और दिल्ली समेत कई राज्यों में नागरिकता संशोधन बिल का विरोध हो रहा है.