ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प

Home / news / नगर निगम कर्मियों की हड़ताल आज से, पटना में सफाई का संकट

नगर निगम कर्मियों की हड़ताल आज से, पटना में सफाई का संकट

03-Feb-2020 07:51 AM

PATNA : पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल आज से शुरू हो गई है निगम के सफाई कर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। दैनिक मजदूरों की सेवा पर रोक लगाने के सरकार के फैसले का विरोध करते हुए सफाई कर्मियों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। नगर विकास विभाग की तरफ से राज्य भर के नगर निकायों में 1 फरवरी से ग्रुप डी की सेवा दैनिक मजदूरों से लेने पर रोक लगा दी गई थी। निगम के सफाई कर्मी सरकार के इसी फैसले का विरोध कर रहे हैं।


पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल शुरू होने से राजधानी सफाई पर संकट पैदा हो गया है। राजधानी की साफ-सफाई पर इस हड़ताल का व्यापक असर पड़ना तय है। सफाई कर्मियों ने आज निगम मुख्यालय का घेराव करने का भी ऐलान किया है। नगर निगम स्टाफ यूनियन ने कहा है कि दैनिक मजदूरों के हटाने का फैसला सरकार में गलत तरीके से किया है इस फैसले के खिलाफ यूनियन अपना संघर्ष जारी रखेगा। 


उधर पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू भी सरकार के फैसले के खिलाफ खड़ी हो गई हैं। सीता साहू ने दैनिक मजदूरों की सेवा पर रोक लगाए जाने के फैसले पर एतराज जताते हुए कहा है कि विभाग का यह कदम असंवैधानिक है। सीता साहू ने कहा है कि अगर सरकार को ऐसा कोई फैसला लेना है तो बिहार के सभी नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों को बुलाकर बातचीत करनी चाहिए थी।