देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
05-Dec-2021 10:36 AM
DESK : नगालैंड के मोन जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां शनिवार की रात सुरक्षाबलों द्वारा की गई फायरिंग में नागरिकों की मौत हो गई. मोन के ओटिंग में हुई इस घटना के बाद बवाल मचा हुआ है. आक्रोशित ग्रामीणों में सुरक्षाबलों की गाड़ी में आग लगा दी है. इस फायरिंग में अबतक 13 नागरिकों के मारे जाने की खबर है. पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है.
बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने जिनपर फायरिंग की, वो मजदूर थे और अपना काम निपटाने के बाद एक पिकअप गाड़ी में बैठकर अपने घर जा रहे थे. जब देर रात तक वे अपने घर नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया और तब उनके परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई.
वहीं सुरक्षाकर्मयों की तरफ से यह कहा गया है कि सिक्योरिटी फोर्सेस को इनपुट मिला था कि उस जगह पर उग्रवादी संगठन NSCN (KYA) के लोग होंगे और वहां किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं और इसीलिए इस ऑपरेशन का प्लान किया गया. इनपुट में जिस रंग की गाड़ी के बारे में बताया गया था उसी रंग की गाड़ी वहां से गुजरी.
सिक्योरिटी फोर्स के लोगों ने उस गाड़ी को रोका, लेकिन वह गाड़ी नहीं रुकी. इसके बाद सिक्योरिटी फोर्स ने फायरिंग कर दी. बाद में जाकर देखा तो पता चला कि वे सिविलियंस हैं और इस घटना में करीब 6 नागरिक मारे गए.सूत्रों के मुताबिक इसी बीच गांव वाले उस जगह पर आ गए और सिक्योरिटी फोर्स के लोगों से हथियार छीनने लगे और गाड़ी में भी आग लगी दी. फिर फायरिंग हुई और यहां भी कुछ सिविलियंस के मारे जाने की सूचना है. इस घटना में एक सिक्योरिटी फोर्स का एक जवान भी इसमें मारा गया है.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस घटना पर दुख जताया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि नगालैंड के ओटिंग में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना से व्यथित हूं. जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनके परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. राज्य सरकार द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय एसआईटी इस घटना की गहन जांच करेगी ताकि शोक संतप्त परिवारों को न्याय सुनिश्चित किया जा सके.
वहीं, इस घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने आज सुबह ट्वीट किया, 'मोन के ओटिंग में नागरिकों की हत्या की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत निंदनीय है. पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त करता हूं. घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना करना करता हूं. उच्चस्तरीय एसआईटी मामले की जांच करेगी और कानून के अनुसार न्याय होगा. सभी वर्गों से शांति की अपील करता हूं.'