ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / news / नए स्पीकर के लिए अवध बिहारी चौधरी आज करेंगे नामांकन, शुक्रवार को होगा...

नए स्पीकर के लिए अवध बिहारी चौधरी आज करेंगे नामांकन, शुक्रवार को होगा चुनाव

25-Aug-2022 09:46 AM

PATNA : नीतीश और तेजस्वी की नई सरकार ने बिहार विधानसभा में बुधवार को विश्वासमत हासिल कर लिया. इसके ठीक पहले विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी से विजय कुमार सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया था. विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. तमाम अटकलों और राजनीतिक सरगर्मी के बीच विजय कुमार सिन्हा ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दिया तो सदन का संचालन पहले नरेंद्र नारायण यादव ने संभाला और फिर बाद में डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी के आसन पर रहते हुए विश्वास मत के ऊपर चर्चा हुई और फिर मत विभाजन के जरिए सरकार ने इसे सदन में साबित भी कर दिया लेकिन अब विधानसभा के अंदर नए अध्यक्ष का चुनाव होना है स्पीकर के चुनाव को लेकर आज की तारीख बेहद खास है.



स्पीकर की कुर्सी बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल के पास जानी है. ऐसे में आरजेडी ने अवध बिहारी चौधरी का नाम स्पीकर के लिए तय कर रखा है. आज अवध बिहारी चौधरी स्पीकर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन में शामिल घटक दलों के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे. महागठबंधन के अंदर 7 दल शामिल हैं. इनके पास 164 का संख्या बल है और ए आई एम आई एम के इकलौते विधायक भी महागठबंधन की सरकार को समर्थन दे रहे हैं. इस लिहाज से स्पीकर की कुर्सी पर अवध बिहारी चौधरी का चुना जाना केवल औपचारिकता मात्र है.



अवध बिहारी चौधरी आरजेडी के सबसे वरिष्ठ विधायक हैं. उनके पास लंबा विधायक अनुभव है और इसी लिहाज से उन्हें तेजस्वी यादव और लालू यादव ने स्पीकर की कुर्सी के लिए चुना है. लालू यादव और उनके परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले अवध बिहारी चौधरी सिवान जिले से आते हैं. वह 6 बार विधायक चुने जा चुके हैं. 76 साल के अवध बिहारी चौधरी कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. लालू यादव ने उन्हें अपनी पार्टी का संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बना रखा था और अब उनके ऊपर यह बड़ी जिम्मेदारी है.