अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
07-May-2022 04:01 PM
ARARIA: इस वक्त की बड़ी खबर अररिया जिले से आ रही है, जहां परमान नदी में डूबने से 3 युवतियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों के बीच चीख-पुखार मच गया है।
घटना अररिया के बैरगाछी थाना OP के रामपुर मोहनपुर गांव की है। यहां नदी पार करने के दौरान 3 युवती की मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण और परिजनों ने बताया कि ये युवती हर रोज़ मकई लेने के लिए नदी पार कर जा रही थी। इसी दौरान 2 बहने डूबने लगी। दोनों को बचाने में तीसरी बहन भी नदी में कूद पड़ी और तीनों बहनों की डूबकर मौत हो गई।
आनन-फानन में ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकाला। घटना के बाद गांव में भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं, सूचना मिलने के बाद अररिया सीओ मौके पर पहुंच गए हैं। घटना को लेकर अररिया SDM ने बताया कि तीनों को पोस्टमार्टम कराने के बाद आपदा राशि दे दी जाएगी।