ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / नदी के कटाव ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, दो दर्जन से ज्यादा घर...

नदी के कटाव ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, दो दर्जन से ज्यादा घर गंडक में हुए विलीन

27-Jul-2021 09:09 PM

By MIRAJ AHMAD

GOPALGANJ: गोपालगंज में गंडक नदी में आई बाढ़ से 42 गांव प्रभावित है। अब गंडक का जलस्तर लगातार कम हो रहा है लेकिन लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। गंडक का पानी कम होने से गांव में कटाव तेजी से हो रहा है। जिससे मांझागढ़ प्रखंड के निमुइया पंचायत के माया तिवारी टोला गांव के दो दर्जन से ज्यादा घर गंडक में विलीन हो गए हैं। 

 news image


यह मांझागढ़ प्रखंड का निमुइया पंचायत है। इस पंचायत के माया तिवारी टोला गांव मे आप देखेंगे कि गंडक से इस गांव में लगातार कटाव हो रहा है। कटाव से कई एकड़ खेत गंडक में विलीन हो गए है। जबकि इस गांव के दो दर्जन से ज्यादा घर कटकर नदी में समा गए। करीब 200 घरों की आबादी वाले इस गांव में अब हर तरफ विरानगी और बेबसी का आलम है। कभी खुशहाल रहने वाला यह पंचायत अब गंडक में विलीन होने के कगार पर है। 


news image


यहां कटाव की वजह से लोग अपने पुरखों के बनाये घर को तोड़ रहे हैं। उसमें से ईंट और अन्य जरूरी सामान को निकालकर तटबन्धों पर भेज रहे हैं। निमुइया पंचायत के किसान बीरेंद्र यादव के मुताबिक उनके गांव में पहले खुशहाली थी। लेकिन इस साल गंडक से आई इस बाढ़ ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया है।


news image


अब गंडक का जलस्तर जरूर कम हुआ है लेकिन गांव में कटाव तेज हो रहा है। कटाव रोकने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा कोई कारगर कदम नहीं उठाये जा रहे हैं। जिसकी वजह से लोग अपने-अपने  घरों को तोड़ने के लिए मजबूर हैं। घर में लगे दरवाजे, खिड़कियां सब कुछ निकाल रहे हैं। ताकि इन समान को दोबारा उपयोग में लाया जा सके।


news image


जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता कन्हैया लाल सिंह ने बताया कि कटाव की जानकारी मिलते ही वे निरीक्षण करने वहां पहुंचे जहां पर लगातार कटाव जारी है। जल्द ही कटाव निरोधी कार्य शुरू किए जाएंगे। बहरहाल कटाव से जहां गोपालगंज के दर्जनों घर और गांव गंडक में पहले ही समा चुके हैं। अब निमुइया पंचायत का मायाजी टोला गांव भी गंडक नदी में विलीन होने के कगार पर है। अब लोगों को इंतजार है सरकार के राहत का ताकि उनके जख्मों पर कुछ हद तक मरहम लग सके।


news image