मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
28-May-2024 07:46 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: 9 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले के आरोपी को पॉस्को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई साथ ही 20 हजार रूपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया। बेगूसराय पोक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश महेश प्रसाद सिंह की न्यायालय ने पाॅक्सो मामले की सुनवाई करते हुए 9 साल बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले के आरोपित मुफ्फसिल थाना के बहादुरपुर निवासी राहुल कुमार को 20 साल की सजा सुनाई।
बेगूसराय कोर्ट ने आरोपित राहुल कुमार को पाॅक्सो अधिनियम की धारा 5( एम )और 6 में दोषी पाकर 20 साल सश्रम कारावास एवं 20 हजार रूपये का अर्थ दंड भी लगाया। भारतीय दंड विधान की धारा 341 में दोषी पाकर 3 महीना कारावास एवं 1000 अर्थदंड की सजा सुनाई। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक कुमारी मनीषा ने कुल नौ गवाहों की गवाही कराई।
जिसमें चार डॉक्टर की गवाही इस केस के लिए काफी महत्वपूर्ण रही। न्यायालय ने पीड़िता को 5 लाख रुपये सरकारी मुआवजा देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार को आदेश दिया है। बता दें कि घटना 22 फरवरी 2023 की है जब 9 वर्षीय नाबालिग पीड़िता जब स्कूल से पढ़कर घर वापस आ रही थी तभी रास्ते में आरोपित ने पकड़ कर उसे सरसों के खेत में ले गया और उसका मुंह दबाकर उसके साथ गंदा काम किया।