BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
12-Sep-2024 08:32 PM
By First Bihar
CHAPRA: बिहार के छपरा में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया था। मामला 2022 का है जब पीड़िता ने थाने में पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया था। छपरा पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश स्मिता राज ने आरोपी पिता को 14 साल कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार अर्थदंड भी लगाया है। आर्थिक जुर्माने की रकम नहीं देने पर 6 महीने के लिए सजा बढ़ाई जाएगी। वही जिला विधिक सेवा प्राधिकारी को कोर्ट ने 5 लाख आर्थिक मदद देने का निर्देश दिया।
28 मार्च 2022 को नाबालिग पीड़िता अपनी दादी के साथ महिला थाने गयी थी जहां पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आवेदन में उसने बताया था कि मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। लेकिन 6 साल बाद वो आग लगाकर मर गयी। फिर पिता ने उसकी मौसी से शादी रचा ली। लेकिन मौसी के साथ पिता के संबंध अच्छे नहीं थे। अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। पिता से झगड़ा के बाद मौसी जब घर छोड़कर चली गयी तब वो अकेली रहने लगी।
जिसका फायदा उठाते हुए पिता उसके साथ गंदा काम करता था जब वो इसका विरोध करती तब वो नाबालिग बच्ची की पिटाई किया करता था। पिता के जुल्मों को वो सहती आ रही थी कि तभी उसकी मौसी की मौत हो गयी जिसके बाद घर पर उसे अकेला रहना पड़ता था जिसका पिता नाजायज फायदा उठाता था। पिता की करतूत से तंग आकर वो अपने नानी के घर चली गयी थी। फिर दादी जब उससे मिलने गयी तब उसने पूरी बातें दादी को बतायी। जिसके बाद दादी के साथ वो महिला थाने पहुंची और अपने पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। इसी केस में आज आरोपी पिता को कोर्ट ने 14 साल कारावास की सजा सुनाई।