ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / MVI लिखित परीक्षा की तिथि घोषित, 90 पदों के लिए ली जाएगी परीक्षा

MVI लिखित परीक्षा की तिथि घोषित, 90 पदों के लिए ली जाएगी परीक्षा

28-Feb-2022 05:48 PM

DESK: BPSC ने मोटरयान निरीक्षक पद के लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। 5-6 मार्च तक एमवीआई पद की पीटी आयोजित की जाएगी। आयोग ने इसकी तैयारी भी पूरी कर ली है। कोरोना को लेकर पहले यह परीक्षा स्थगित की गयी थी। जिसकी अब प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय की गयी है।


बिहार लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि परिवहन विभाग के अधीन होने वाली MVI EXAM की तैयारी की जा चुकी है। 5-6 मार्च को परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले सितंबर 2021 में यह एग्जाम होनी थी लेकिन कोरोना के संक्रमण को लेकर इसे स्थगित किया गया था। 


अब आयोग ने आगामी 5-6 मार्च को परिवहन विभाग के अधीन खाली 90 पदों के लिए लिखित परीक्षा लिए जाने का फैसला लिया है। लिखित परीक्षा में 100-100 अंकों के तीन पेपर होंगे जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी।