ब्रेकिंग न्यूज़

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर

Home / news / मुजफ्फरपुर में क्वारेंटीन सेंटर में हंगामा, C0-BDO साहब को खूब सुनायी खरी-खोटी

मुजफ्फरपुर में क्वारेंटीन सेंटर में हंगामा, C0-BDO साहब को खूब सुनायी खरी-खोटी

09-May-2020 01:43 PM

MUZAFFARPUR :मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। क्वारेंटीन सेंटर में हंगामा हुआ है। खाना और व्यवस्था से नाराज मजदूरों ने हंगामा किया है।इस दौरान मजदूरों ने एसएच-74 को जाम कर दिया।  इस दौरान मजदूरों ने वहां मौजूद सीओ-बीडीओ को जमकर खरी-खोटी सुनायी।


क्वारेंटीन सेंटर में कुव्यवस्था के नाम पर हंगामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।जहां कल गायघाट प्रखंड में कोरंटीन सेंटर में श्रमिकों ने हंगामा किया वहीं आज जिले के पारू प्रखंड के मोती छपड़ा मिडिल स्कूल क्वारेंटीन सेंटर पर हंगामा हुआ।


क्वारेंटीन सेंटर में  मजदूरों ने अच्छा खाना नहीं मिलने का आरोप लगाया है। साथ ही मजदूरों ने क्वारेंटीन सेंटर के अंदर कुव्यवस्था का भी आरोप लगाया। आक्रोशित मजदूरों ने सीओ के खिलाफ SH 74 को जाम कर दिया।मजदूरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की व मौके पर पहुंचे सीओ-बीडीओ को खरी खोटी सुनाई।श्रमिकों का कहना है कोरोना से नहीं सरकार की कुव्यवस्था से हम मर जायेंगे।