मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
09-Feb-2023 08:00 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर रेल पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। लाखों रूपये की भारतीय और नेपाली करेंसी के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रक्सौल में लूट की बड़ी वारदात के बाद महज चार घंटे के भीतर मामले का खुलासा हुआ। सत्तर लाख भारतीय नोट व 14 लाख नेपाली करेंसी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुजफ्फरपुर रेल एसपी कुमार आशीष ने घटना के बाद रेल डीएसपी बेतिया के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। जिसके बाद चार घंटे के भीतर मामले का खुलासा हुआ।
मुजफ्फरपुर रेल एसपी कुमार आशीष ने रक्सौल में लूट की घटना में गठित एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर 70 लाख 83 हजार 500 भारतीय और 14 लाख 36 हजार 750 रूपये का नेपाली करेंसी बरामद किया गया।
दरअसल 8 फरवरी को रक्सौल के स्टेशन रोड में सिंचाई विभाग कार्यालय के पास एक व्यक्ति को गोली मारकर 15 लाख रुपए लूट लिया गया था। सूचना के बाद रेल पुलिस ने यह कार्रवाई की है। रेल एसपी कुमार आशीष ने बताया कि घायल युवक धीरज कुमार ढाका का रहने वाला है। पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता हैं। घटना के दिन एक अन्य साथी के साथ वह बस से रक्सौल पहुंचा था।
रक्सौल में दो अन्य लोगों से पैसे लेने के बाद ये दोनों भारतीय मुद्रा को नेपाली करेंसी में बदलने का काम करता था। कैश से भरे बैग को लेकर दोनों स्टेशन की तरफ जा रहा था इसी दौरान अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया और पैसे लूट लिया। घटना के तुरंत बाद हुई छापेमारी में 2 संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई। साथ ही भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया। घटना के 4 घंटे के अंदर ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया गया। एसपी ने बताया कि मामले का खुलासा करने वाले पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा।