ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / मुजफ्फरपुर किडनी कांड मामला: लंबे इंतजार के बाद सुनीता को मिल गया डोनर

मुजफ्फरपुर किडनी कांड मामला: लंबे इंतजार के बाद सुनीता को मिल गया डोनर

15-Apr-2023 08:49 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुज़फ़्फ़रपुर जिले के चर्चित किडनी कांड की पीड़िता सुनीता की उम्मीद करीब 7 माह बाद जग गई है। लगातार डायलिसिस के सहारे अपनी जिंदगी जी रही सुनीता को शनिवार को नई उम्मीद की किरण नजर आई। सुनीता को किडनी दान करने के लिए एक व्यक्ति सामने आया जो जिले के ही शहरी क्षेत्र पंखा टोली के रहने वाले मोहम्मद नसीम है। 


मो. नसीम ने सुनीता के पीड़ा से प्रभावित होकर अपना अंगदान करने के लिए खुद को तैयार कर लिया और शनिवार को एक आवेदन पत्र के साथ डीएम ऑफिस पहुंचे जहां से डीएम ने उन्हें एसकेएमसीएच में जाकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर जांच पड़ताल कराने की सलाह दी।


गौरतलब है कि पीड़िता सुनीता को न्याय दिलाने के लिए करीब दो ढाई महीने से लगातार तरह-तरह के माध्यम से कई समाजसेवी और स्थानीय नेता अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन किसी ने अपना अंगदान करने की नहीं सोची। आपको बता दे कि जिले के सकरा थाना क्षेत्र में बीते माह झोलाछाप डॉक्टरों की घिनौनी करतूत सामने आई थी। 


जहां धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर ने सुनीता की किडनी ही निकाल ली। इस कांड का मुख्य आरोपित डॉक्टर अभी भी फरार है। ऐसे में कहा जा सकता है कि किडनी कांड पीड़िता सुनीता का नसीम के रूप में एक नया फरिश्ता मिल गया है। जिसने अपने अंग को दान करने की घोषणा कर दी है अब देखना यह होगा कि कागजी प्रक्रिया पूरी कर मेडिकल टीम जांच पड़ताल में क्या कुछ करता है। फिलहाल किडनी डोनर पीड़िता को मिल गया है। किडनी डोनर मो. नसीम के इस जज्बे को लोग सलाम कर रहे हैं।