बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा
26-Dec-2021 01:33 PM
MUZAFFARPUR : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर जिले के बेला औद्योगिक क्षेत्र में निजी कम्पनी की बॉयलर फटने से हुये हादसे में मरने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया और इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है, एवं दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.
मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गये सभी मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान के साथ-साथ अन्य अनुमान्य लाभ देने के निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री ने हादसे में घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है. साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है.
मुख्यमंत्री ने इस घटना की जाँच के निर्देश दिये हैं. इस घटना की जाँच के लिये पटना से अधिकारियों की टीम भेजी जा रही है जो घटना की जिम्मेवारी निर्धारित करेगी. घटना के लिये जिम्मेवार लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
हादसे पर उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. मंत्री ने कहा कि घटना बहुत दुखद है. हमारे उद्योग विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. हर स्थिति पर नज़र बनाये हुए हैं. घटना में कई लोगों के मरने की सूचना है. मंत्री ने सभी को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है. मंत्री ने कहा कि घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में समुचित व्यवस्था की गई है. सरकार इस हादसे की जांच कराएगी.