अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
25-Jun-2022 09:43 AM
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा की है, जहां 46 साल के विचाराधीन कैदी सोनेलाल राय की शुक्रवार रात SKMCH में मौत हो गई। मृतक की पहचान करजा थाना के रक्शा पश्चिमी गांव के रहने वाले सोनेलाल राय के रूप में की गई है। दरअसल, देर रात उसकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
आपको बता दें कि मृतक सोनेलाल राय की गिरफ्तारी शराब मामले में की गई थी। 13 नवंबर 2021 को उसे सेंट्रल जेल भेजा गया था। जेल प्रशासन का कहना है कि सोनेलाल राय की तबियत लगातार खराब ही रहती थी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मृतक के शव का पंचनामा तैयार किया गया। शनिवार को मेडिकल बोर्ड व मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमार्टम कराया जायेगा और फिर शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा। कैदी के मौत की पुष्टि जेल अधीक्षक बृजेश सिंह मेहता ने की है।
जानकारी के अनुसार, करजा थाना की पुलिस ने सोनेलाल को गिरफ्तार किया था। शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने क आरोप में उसे पकड़ा गया था। जेल में आने के बाद से ही उसकी तबियत खराब रहने लगी। बताया जा रहा है कि जेल में शराब नहीं मिलने के कारण उसकी हालत खराब होने लगी थी। वहीं SKMCH में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।