ब्रेकिंग न्यूज़

गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह

मुजफ्फरपुर और बेगूसराय में VIP की विशाल जनसभा, बोले मुकेश सहनी..निषाद का बेटा बिहार का CM बने यही मेरा सपना

06-Dec-2023 05:03 PM

By HARERAM DAS

MUZAFFARPUR/ BEGUSARAI: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज अपने हेलीकॉप्टर यात्रा के पहले चरण के अंतिम दिन बेगूसराय और मुजफ्फरपुर जिला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया और उपस्थित लोगों को संघर्ष करने का संकल्प दिलवाया। 


बेगूसराय के कल्पवास मेला क्षेत्र, निषाद घाट, सिमरिया घाट तथा मुजफ्फरपुर के बोचहा स्थित वाजिदपुर मझौली चौक पर महती जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें नमन किया । 


उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने हम सभी को वोट के रूप में बड़ी शक्ति दी है, लेकिन अब तक हम उस शक्ति को पहचान नहीं पाए हैं। उन्होंने कहा कि जो समाज  इस वोट की शक्ति को पहचान गया वह समाज आगे निकल गया। 


उन्होंने जोर देकर लोगों से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज अगर मैं झुक जाऊं तो मैं भी बड़ा नेता बन सकता हूं, लेकिन मुझे ऐसा नेता नहीं बनना जो अपने समाज के लिए कुछ नहीं कर सके।


उन्होंने कहा कि अभी मैं 20 वर्षों तक संघर्ष कर सकता हूं, लेकिन ऐसा नेता बनूंगा जो समाज और गरीब के लिए कुछ कर सके। इस दौरान सहनी ने जनसभा में उपस्थित लोगों को आने वाली पीढ़ी  के उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाने तथा अधिकारों के लिए संघर्ष करने का हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प करवाया।


उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने निषाद वर्ग से आए युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि मल्लाह का बेटा केवल मछली मारने के लिए पैदा नहीं हुआ है बल्कि नेतृत्व भी करेगा, यह मैने बिहार में दिखा दिया है। 


उन्होंने कहा कि मेरा सपना निषाद को आरक्षण मिले और निषाद का बेटा बिहार का सीएम बने है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि मुझे कुछ नहीं बनना।  जब हमारे समाज और वर्ग के लोग विधायक, सांसद बनेंगे तो समाज के लोगों हर मुसीबत में भी वे साथ खड़े होंगे। 


उन्होंने कहा कि मैं आज जहां पहुंचा हूं, यह सब कुछ आपके समर्थन से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि आपने मुझे नेता माना तो आज हमने बिहार में अपनी ताकत का एहसास करा दिया।


' सन ऑफ मल्लाह ' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि आज देश के दिल्ली और पश्चिम बंगाल में निषाद भाइयों को आरक्षण दिया जा रहा है, लेकिन बिहार, यूपी और झारखंड में आरक्षण नहीं मिल पा रहा है।

news image