Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ
27-Jun-2024 04:25 PM
By First Bihar
DESK: घूस लेने वालों के खिलाफ आए दिन कार्रवाई की जाती है। उन्हें घूस लेते रंगेहाथों पकड़ा जाता है। मीडिया में खबर चलने के बाद समाज में काफी बदनामी होती है ऊपर से सजा अलग भुगतनी पड़ती है। इतना सबकुछ होने के बावजूद आज भी घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनको किसी का डर नहीं है।
सरकार की तरफ से मिलने वाली सैलरी से इनको संतोष नहीं है। यही कारण है कि ये अवैध पैसा अर्जित करने के लिए गलत काम करते हैं और फिर एक दिन पकड़े जाते हैं। क्योंकि कहा गया है कि गलत काम का गलत नतीजा ही मिलता है। इस बार झारखंड के सरायकेला में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई की है। जहां महिला घूसखोर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
घूसखोर महिला भूमि सुधार विभाग में उप समाहर्ता की क्लर्क स्वागत नंदा है। जिस पर पीड़ित ने आरोप लगाया था कि म्यूटेशन के नाम पर मोटी रकम मांग रही है। बिना पैसे दिये काम करने को तैयार नहीं है। पीड़ित ने इस बात की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से की। जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया जिसमें भूमि सुधार समाहर्ता की क्लर्क स्वागत नंदा फंस गयी। एसीबी ने पीड़ित से 8 हजार रुपया रंगेहाथ घूस लेते महिला क्लर्क को गिरफ्तार किया। सरायकेला में गिरफ्तारी के बाद घूसखोर महिला क्लर्क को जमशेदपुर लेकर एसीबी रवाना हो गयी है। जहां पूछताछ के बाद कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।