ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / मुस्लिम समाज के लोगों ने किया रक्तदान, 6 महिला समेत 213 रक्तदाताओं ने...

मुस्लिम समाज के लोगों ने किया रक्तदान, 6 महिला समेत 213 रक्तदाताओं ने पेश की अनोखी मिसाल

27-Aug-2022 05:36 PM

SITAMARHI: मानवता की रक्षा की खातिर मुस्लिम समाज के लोगों ने रक्तदान कर सूबे में अनोखी मिसाल कायम की है। पूरे अनुमंडल से आए मुस्लिम समाज के लोगों ने ब्लड डोनेशन कैम्प में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और इस शिविर को ऐतिहासिक बनाया। 


इनके उत्साहवर्धन के लिये पुपरी के एसडीएम नवीन कुमार,नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मो.अतिउर रहमान,बीडीओ मनोज कुमार,उप प्रमुख मो.मुर्तुजा ने भी रक्तदान किया। इससे पहले एसडीएम नवीन कुमार,डीएसपी विनोद कुमार,कार्यपालक पदाधिकारी मो.अतिउर रहमान,बीडीओ मनोज कुमार,उप प्रमुख मो.मुर्तुजा एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।


मुस्लिम समाज की पहल पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी,उपजिला शाखा पुपरी एवं रक्तदाता समूह,सीतामढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में आई एम सोसाइटी,पुपरी के द्वारा शुक्रवार को मदरसा अजीजिया,जामा मस्जिद,पुपरी बाजार में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 6 महिला समेत कुल 213 रक्तदाताओं ने मानवता की रक्षा खातिर रक्तदान किया और बिहार में एक अनोखी मिसाल कायम की।


एसडीएम नवीन कुमार ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। यह तीन जिंदगी की रक्षा करता है। मौके पर मौजूद सभी रक्तदाताओं को सम्मान पत्र, तिरंगा पट्टा एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। 


रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न लोगों को भी समारोह में एसडीएम एवं डीएसपी के द्वारा अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया जिसमें 67 बार रक्तदान कर चुके दरभंगा निवासी उमेश प्रसाद,पुपरी में नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करने के साथ-साथ खुद भी रक्तदान करने वाले राजभूषण प्रसाद एवं सचिन गौरव शामिल थे। 


रेडक्रॉस पुपरी शाखा के सचिव अतुल कुमार ने जानकारी देते हुये बतलाया कि शिविर में एकत्रित किये गये ब्लड एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर के कैंसर व थैलीसीमिया रोगी तथा सीतामढ़ी जिले के थैलीसीमिया रोगियों के लिये उपयोग में लाये जायेंगे।



news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image