BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
13-Oct-2024 07:49 AM
By First Bihar
SARAN : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं न ऐसी घटना निकलकर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सारण से निकलकर सामने आ रहा है।जहां सड़क हादसे में एक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सारण जिले में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के बाद लौट रहे ट्रैक्टर के पलटने से एक युवक की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि सारण जिले में मकेर थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर डीही में स्थापित मां दुर्गा का प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर शनिवार को पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि सखत लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रेवाघाट के गंडक नदी में प्रतिमा विसर्जन कर पूजा समिति के कार्यकर्ता ट्रैक्टर से बांध के रास्ते लौट रहे थे।इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मधवल गांव के पास पलट गया इस घटना मे बच्चू राय के पुत्र रंजीत राय की मौत हो गई ।वही सात युवक गंभीर रूप से जख्मी है।
वहीं घटना के बाद सभी को पीएचसी मकेर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया, लेकिन सदर अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते मे ही रंजीत राय की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक रंजीत राय के घर में कोहराम मच गया।
इधर, घटना की जानकारी होने के बाद घायलों के परिजनों छपरा सदर अस्पताल पहुंच गये।वही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में लग गई है।