ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन

मुंगेर पुलिस ने हार्डकोर नक्सली को दबोचा, माओवादियों को देता था पुलिस की खुफिया जानकारी

मुंगेर पुलिस ने हार्डकोर नक्सली को दबोचा, माओवादियों को देता था पुलिस की खुफिया जानकारी

02-Feb-2020 02:31 PM

By saif ali

MUNGER : मुंगेर एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान नक्सली दस्ता के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। गिरफ्तार नक्सली को लखीसराय, मुंगेर और जमुई जिलों में काफी सक्रिय था तथा पुलिस काफी दिनों से इसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने मुंगेर जिला के खड़गपुर थाना  अंतर्गत दरियापुर निवासी आशुतोष कुमार को गिरफ्तार किया है।


एसपी लिपि सिंह ने बताया कि नक्सली दस्ता के सक्रिय सदस्य आशुतोष कुमार के खड़गपुर इलाके में होने की सूचना पर छापामार दल का गठन किया गया था। सदर एएसपी हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष कमल किस्कू, खड़गपुर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार शामिल थे। लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष पिछले तीन दिनों से इसकी गिरफ्तारी के लिए रेकी कर रहे थे। गिरफ्तार नक्सली आशुतोष कुमार के खिलाफ मुंगेर जिला के लड़ैया टांड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज थी।


लिपि सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आशुतोष कुमार के खिलाफ लड़ैया टांड़ थाना कांड संख्या 36/19 दिनांक -03.09.2019 धारा 25(1-बी) ए, 26,35 आर्म्स एक्ट, 18/20/22/23 यूएपीए के तहत प्राथमिकी दर्ज थी। उन्होनें पिछली घटना के जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन सितंबर को न्यू बैसरा गांव से एक नक्सली गोरेलाल नैया को बंदूक और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया था।वहीं  पहाड़ी पर पुलिस छापेमारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर नक्सली भाग निकले थे।पुलिस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार नक्सली गोरेलाल नैया के स्वीकारोक्ति बयान पर 19 माओवादियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी उसमें आशुतोष कुमार भी शामिल था।


गिरफ्तार नक्सली आशुतोष कुमार माओवादियों को मेडिकल सहायता उपलब्ध कराता था। माओवादियों को पुलिस गतिविधियों की सूचना देता था और बैठकों में शामिल होकर रणनीतियां तैयार करता था।गिरफ्तार माओवादी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।एसपी ने छापामार दल को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।