ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बिहार : महाष्टमी के दिन दर्दनाक हादसा, 3 बच्चे गंगा नदी में डूबे

बिहार : महाष्टमी के दिन दर्दनाक हादसा, 3 बच्चे गंगा नदी में डूबे

13-Oct-2021 07:40 PM

MUNGER : दशहरे की धूम के बीच मुंगेर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। गंगा नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई है। मुंगेर से आई खबर के मुताबिक गंगा नदी में नहाने उतरे 7 बच्चे नदी के तेज बहाव में बह गए। चार बच्चों को सकुशल निकाल लिया गया लेकिन तीन बच्चे नदी की तेज धारा में डूब गए हैं। 


यह हादसा मुफस्सिल थाना इलाके के तो मय तौफिर घाट पर हुआ है। हादसे के बारे में मिली पहली जानकारी के मुताबिक गंगा नदी में नहाने के लिए उतरे 7 बच्चे अचानक से नदी के तेज भंवर में फंस गए। जब बच्चे डूबने लगे तो उन्होंने चीख-पुकार शुरू कर दी। नदी के किनारे नहा रहे दूसरे ग्रामीणों ने छलांग लगाई और डूबते हुए 4 बच्चों को निकाल लिया लेकिन इसी बीच तीन बच्चे भंवर में फंसकर डूब गए। गंगा नदी में डूबने से जिन तीन बच्चों की मौत हुई है उनका नाम आदित्य कुमार, प्रेम कुमार और राकेश कुमार है यह तीनों मय सिकंदरपुर के रहने वाले हैं।


घटना के बाद पूरे गांव में मातम फैल गया है। त्यौहार के बीच माहौल गमगीन हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। सदर अंचलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं हालांकि गोताखोरों के जरिए अब तक बच्चों की डेड बॉडी नहीं निकाली जा सकी है।