सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
01-May-2022 03:30 PM
Munger: बिहार में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा में शनिवार की देर रात बहुभोज समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। एक घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं दूसरे घायल को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम भेज दिया गया।
बताया जाता है कि बिंदवाड़ा में एक व्यवसाई के घर में बहुभोज समारोह चल रहा था। जहां डांस का कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान खुशी में लोग पिस्तौल निकालकर धांय-धांय गोली चलने लगे। फायरिंग के दौरान एक 36 वर्षीय प्रसून कुमार सिंह को कमर में गोली लग गई। लोगों ने आनन फानन में घायल प्रसून सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। लेकिन उसे इमरजेंसी वार्ड के सामने ही छोड़कर चले गए। इस फायरिंग के दौरान एक अन्य व्यक्ति को भी हाथ में गोली लगी। उस व्यक्ति को इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले जाया गया।
घायल प्रसून सिंह की पत्नी का कहना है कि उसके पति को गोली कैसे लगी इस बात की जानकारी उसे नहीं था। उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके पति को गोली लग गई है। जिसके बाद वह जल्दीबाजी में सदर अस्पताल पहुंची है। इस मामले को लेकर एसडीपीओ नंदजी प्रसाद ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। एक व्यक्ति को गोली लगी है जिसकी पहचान हो गई है।
आपको बता दें कि हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध के बावजूद जिले में यह घटना कामने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं 3 दिन पहले भी जमालपुर में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया था। उस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।