ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / news / आज मुंगेर,लखीसराय और शेखपुरा में CM नीतीश की समाधान यात्रा, विकास कार्यों का...

आज मुंगेर,लखीसराय और शेखपुरा में CM नीतीश की समाधान यात्रा, विकास कार्यों का लेंगे जायजा

07-Feb-2023 07:24 AM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा का आज 21वां दिन है। सीएम नीतीश कुमार आज मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा में समाधान यात्रा करेंगे। मुख्यमंत्री यहां बिहार सरकार के तरफ से चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और इन जिलों में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लेंगे। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के काफी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएम यहां हवाई मार्ग के जरिए पहुंचेंगे और फिर सड़क मार्ग से इलाके का जायजा लेंगे।


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार पटना से 10:15 बजे चलकर हेलीकॉप्टर से 11:15 बजे शेखपुरा आएंगे। वहां के कार्यक्रम के बाद सीएम लखीसराय और मुंगेर भी आएंगे। मुख्यमंत्री जीविका दीदियों से संवाद करेंगे। उसके बाद वह समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक भी करेंगे। 


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। सीएम नीतीश कुमार की यह 14 वीं यात्रा है। इस यात्रा में वह राज्य के तमाम जिलों में जाकर वहां की समस्याओं को देख सुन रहे हैं और राज्य सरकार के तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का क्या असर हो रहा है उसका जायजा भी ले रहे हैं। इसके साथ ही साथ सीएम कई नई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज से वह लखीसराय, शेखपुरा और मुंगेर में अपनी यात्रा करने वाले हैं। यहां वो जीविका दीदी के साथ संवाद करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशानिर्देश जारी करेंगे। इस दौरान सीएम के साथ उनके मंत्रिमंडल के कुछ प्रमुख मंत्री भी शामिल रहेंगे।


जानकारी हो कि, सीएम नीतीश लखीसराय प्रवास में 7 फरवरी को यानी आज कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही साथ जीविका समूह, नल जल योजना, नली गली योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कौशल युवा कार्यक्रम, उद्यमी योजना, जीविका कार्यालय, आदि की समीक्षा और निरीक्षण करेंगे।


बताते चलें कि, बिहार के मुख्यमंत्री पिछले महीने के 4 तारीख से ही समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। सीएम की यह यात्रा पहले 29 जनवरी तक की होनी थी लेकिन बाद में इसमें बदलाव कर 4 फरवरी तक किया गया और एक बार फिर इसमें बदलाव कर अब यह तारीख 15 फरवरी हो गई है। इस बदलाव के अनुसार आज सीएम यानी 7 फरवरी को मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा में रहेंगे। 


इसके बाद सीएम की यात्रा 10 फरवरी से शुरू होगी और 10 फरवरी को पूर्णिया और मधेपुरा में मौजूद रहेंगे। वही 11 फरवरी को रोहतास औरंगाबाद 12 फरवरी को गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 13 फरवरी को भागलपुर और जमुई 14 फरवरी को मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में सीएम की यात्रा निर्धारित की गई है। इसके अलावा सीएम अपने इस समाधान यात्रा के अंतिम दिन यानी 15 फरवरी को बेगूसराय और पटना में मौजूद रहेंगे।