ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / DIG ने 'आलसी' दारोगा को किया सस्पेंड, 3 साल से एक केस को...

DIG ने 'आलसी' दारोगा को किया सस्पेंड, 3 साल से एक केस को कर रहा था मैनेज

29-Jan-2021 08:22 PM

By saif ali

MUNGER : बिहार में एक ओर जहां अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. वहीं, दूसरी ओर पुलिस महकमे के बड़े अफसर अपने ही डिपार्टमेंट के अधिकारियों से परेशान हैं. ताजा मामला मुंगेर जिले का है, जहां डीआईजी शफी उल हक एक दारोगा को काम में लापरवाही को लेकर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.


मुंगेर डीआईजी शफी उल हक के ताबड़तोड़ एक्शन से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है. साल 2017 के पेंडिंग केस के मामले में डीआईजी ने एक्शन लेते हुए कासिम बाजार थाना में कार्यरत ASI कामताप्रसाद को निलंबित कर दिया है.दरअसल साल 2017 में ज़िले के असरगंज थाना में केस नम्बर 104/17 में सरिता कुमारी के खिलाफ कुर्की का आदेश दिया गया था. लेकिन उस समय असरगंज थाना में तैनात ASI कामताप्रसाद द्वारा कुर्की की कार्रवाई नहीं की गई. 


इसके बाद बीते 5 माह पहले असरगंज थाना से ASI कामताप्रसाद की पोस्टिंग कासिम बाजार थाना कर दी गयी लेकिन इनके द्वारा कुर्की करने के आदेश का प्रभार असरगंज थाना को नहीं दिया गया. विभाग के आदेश और कर्तव्य में लापरवाही के मामले में आज डीआईजी शफी उल हक ने कड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है.


आपको बता दें कि डीआईजी शफी उल हक ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित करते हुए उससे स्पष्टीकरण भी मांगा है. शो कॉज का जवाब मिलने के बाद उसके ऊपर विभागीय कार्रवाई संचालित की जाएगी.