मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
18-Oct-2024 07:51 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में अपराधियों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी लोगों को आए दिन अपना निशाना बना रहे हैं। बदमाशों ने केस उठाने के लेकर एक शख्स को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
दरअसल, धरहरा थानान्तर्गत माताडीह गांव में मारपीट और एससीएसटी केस के पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपियों ने केस उठाने की बात कहते हुए माताडीह निवासी 36 वर्षीय प्रेम कुमार रंजीत की लाठी और रॉड से बुरी तरह पिटाई कर दी। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घायल ने बताया कि पड़ोस के ही दुर्गा प्रसाद साह, उसका भाई मुकेश कुमार, पुत्र अनुराग, अंकित, राजीव सहित अन्य ने पिटाई कर दी जब वह घर के बाहर टहलने निकला था। बताया कि 22 जुलाई को पड़ोसी रेल कर्मी दुर्गा प्रसाद साह से पारिवारिक विवाद में झगड़ा व मारपीट हुआ था। इस संबंध में धरहरा व एससीएसटी थाना में उसकी चाची सुनीता देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराया था। तब से सभी आरोपी फरार हैं।
गुरूवार की रात जब वह घर के बाहर टहल रहा था, तभी सभी आरोपी अचानक पहुंचे और लाठी और रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में धरहरा थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। सभी आरोपी घर से फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।