ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल

Home / news / भागलपुर के सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला और बच्चे की मौत,...

भागलपुर के सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला और बच्चे की मौत, मुंगेर अस्पताल से डॉक्टरों ने किया था रेफर

07-Sep-2019 04:38 PM

By 7

MUNGER : बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अक्सर सवाल खड़ा होते रहते हैं लेकिन व्यवस्था में सुधार होने का नाम ही नहीं ले रहा है. ताजा मामला भागलपुर जिले से है. जहां एक सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान गर्भवती महिला और बच्चे की मौत हो गई. दोनों की मौत पर गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर के ऊपर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि इलाज के अभाव में दोनों की जान गई है. पूरी घटना भागलपुर के मायागंज सरकारी अस्पताल की है. जहां मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर के गोवड्डा गांव की रहने वाली एक गर्भवती महिला को मुंगेर सदर अस्पताल के प्रसूति विभाग से रेफर किया गया था. जिसके बाद महिला के परिजनों ने उसे भागलपुर के मायागंज सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां गर्भवती महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक गोवड्डा गांव के रहने वाले सुबोध दास की गर्भवती पत्नी बेबी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां महिला और बच्चे की हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उसे दूसरी जगह रेफर कर दिया. महिला की प्रसव पीड़ा को बढ़ते देख आनन फानन में उसके परिजनों ने उसे भागलपुर के मायागंज हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया. जहां डिलीवरी के दौरान दोनों की मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण ही मां और बच्चे की मौत हुई है. इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया. मुंगेर से सैफ अली की रिपोर्ट