सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
22-Apr-2022 06:15 PM
PATNA: आरजेडी के दावत-ए-इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। सीएम नीतीश आवास से पैदल ही राबड़ी आवास पहुंच गये। जहां तेजस्वी यादव, तेजप्रताप सहित पार्टी के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, राजश्री यादव, सैय्यद शाहनवाज हुसैन, चिराग पासवान समेत कई नेता मौजूद है। इफ्तार पार्टी में भारी संख्या में रोजेदार भी शामिल हुए। इफ्तार पार्टी में मीसा भारती भी शामिल है।
लंबे अर्से बाद बीजेपी के दूसरे सबसे बड़े नेता अमित शाह बिहार के दौरे पर आ रहे हैं और उनके आगमन के कुछ घंटे पहले नीतीश कुमार इफ्तार की दावत के बहाने लालू-राबड़ी के आवास पहुंच गये हैं। पटना में नीतीश कुमार जहां रहते हैं वहां से चंद कदमों पर लालू-राबड़ी का आवास है जहां आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पैदल ही पहुंच गये।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार साल बाद लालू-राबड़ी के घर पर पहुंचे हैं। पिछली बार सीएम नीतीश तेजप्रताप यादव की शादी में शामिल हुए थे। तेजप्रताप की शादी के बाद आज आरजेडी के इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए है। इस मौके पर तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। लालू परिवार में आज खुशी का माहौल है। आज ही राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को रांची हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है।
पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह न्यायिक प्रक्रिया है कानून में जमानत की भी व्यवस्था है। हमलोगों ने पहले ही बेल के लिए अपील की थी। जिस पर बहस भी हुई थी। हमारा पक्ष मजबूत था इसलिए जमानत दी गयी है। लालू प्रसाद जी को बेल मिलने से सब लोग खुश है। तेजस्वी ने कहा कि इफ्तार के मौके पर दुआ कबूल हुई है। लालू जी के लिए कई लोगों ने प्रार्थना की थी उनकी दुआएं कबूल हुई है।