सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
11-Apr-2023 04:36 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। तीन दिन तक वे दिल्ली में रहेंगे। जहां सोनियां गांधी और खड़गे से मुलाकात करेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से भी नीतीश कुमार मिल सकते हैं।
विपक्षी एकजुटता की मुहिम को धार देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली के लिए रवाना हुए। अगले तीन दिनों तक वे विपक्ष के नेताओं से मिलेंगे। सीएम नीतीश का यह दौरा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर है। विपक्षी एकता को मजबूत बनाना ही उद्धेश्य हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान पिछले दिनों कहा था कि वे बजट सत्र के बाद एक बार फिर दिल्ली जाएंगे। बजट सत्र के समापन, जनता दरबार, कोरोना पर उच्चस्तरीय बैठक और कैबिनेट की बैठक में नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर मुहर लगाने के बाद नीतीश कुमार आज दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं।
सबसे पहले नीतीश कुमार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिार्जुन खड़गे से मिलेंगे। इसके बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने के लिए सांसद मीसा भारती के आवास पर भी जाएंगे। नीतीश कुमार बुधवार को शरद पवार से मिलेंगे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिलेंगे। बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव ने केजरीवाल से मुलाकात की थी। मुलाकातों के दौरान कई जगह तेजस्वी यादव के भी साथ होने की उम्मीद है।