चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
28-Feb-2021 01:22 PM
PATNA : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है. मुख्य सचिव के पद से रिटायरमेंट के बाद सरकार ने दीपक कुमार को नई और बड़ी जिम्मेदारी दे दी है. 1984 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रधान सचिव बनाया गया है.
आईएएस अधिकारी दीपक कुमार आज अपराहन ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं और इसके साथ ही कैबिनेट सचिवालय में प्रधान सचिव के पद पर उनकी नियुक्ति से संबंधित आदेश भी जारी कर दिया है. इस बात की पहले से संभावना जताई जा रही थी कि दीपक कुमार को सरकार कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है. उनके सेवा विस्तार के लिए पहले केंद्र सरकार से आग्रह किया गया था लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली. आखिरकार सरकार ने नए मुख्य सचिव के तौर पर अरुण कुमार सिंह को तैनात किया और अब अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए राज्य सरकार ने दीपक कुमार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किया है.
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने जो अधिसूचना जारी की है, उसके मुताबिक दीपक कुमार की नियुक्ति 2 फरवरी 2002 को सृजित पद पर किया गया है. अधिसूचना में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि दीपक कुमार सेवानिवृत्ति के बाद 1 मार्च 2021 से अगले आदेश तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किए जाते हैं.
