मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
07-Jun-2023 04:34 PM
By First Bihar
DESK: इस वक्त बड़ी खबर राजधानी लखनऊ से आ रही है जहां कुख्यात अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. कोर्ट परिसर में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि जीवा को कई गोलियां मारी गई हैं. दो अन्य लोगों को भी गोली लगी है. हमलवार वकील के ड्रेस में पहुंचा था. जिन्हें मौके से पकड़ लिया गया है.
जानकारी के अनुसार वारदात से आक्रोशित वकीलों ने पथराव कर दिया है. पथराव में कुछ पुलिस वालों को भी चोट लगी है. बता दें गेंस्टर संजीव जीवा मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी गैंग से जुड़ा था. विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में भी संजीव जीवा का नाम सामने आया था. हालांकि इस पर बरी हो गया था. संजीव जीवा को पश्चिमी यूपी का सबसे खूंखार अपराधी माना जाता है. उसे एक मामले में कुछ दिनों से लखनऊ की जेल में रखा गया था. जहां से कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. वही पहले ही संजीव माहेश्वरी ने अपनी जान को खतरा जताया था.
आपको बता दें BJP के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी के मर्डर में भी जीवा शामिल था. जिनका 10 फरवरी 1997 को लोहाई रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद इस मामले में CBI ने लखनऊ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. 17 जुलाई 2003 को CBI कोर्ट ने पूर्व विधायक विजय सिंह और जनपद शामली के गांव आमदपुर निवासी शूटर संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.