ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / मुख्यमंत्री का जनता दरबार शुरू, फरियादियों की शिकायत सुन रहे सीएम नीतीश, देखिये...

मुख्यमंत्री का जनता दरबार शुरू, फरियादियों की शिकायत सुन रहे सीएम नीतीश, देखिये LIVE

11-Oct-2021 10:58 AM

PATNA : 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है. आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फरियादियों की शिकायत सुन रहे हैं. बिहार के विभिन्न जिलों से आये लोग सीएम के सामने अपनी शिकायत रख रहे हैं. 




सीएम आज शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, आईटी, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग, श्रम संसाधन विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े मामलों की शिकायत सुन रहे हैं.


बता दें कि सीएम नीतीश संवाद स्थित परिसर में बनाए गए नए हॉल में जनता दरबार में समस्याओं को सुन रहे हैं. इस दौरान वे लोगों की समस्याओं को सुनकर तुरंत निष्पादित करने का निर्देश अधिकारियों को देते हैं. बता दें कि सीएम के जनता दरबार के दौरान संबंधित विभाग के मंत्री और अधिकारी भी दरबार में मौजूद रहेंगे.


गौरतलब हो कि जनता दरबार में आने के लिए आवेदक को पहले से ही आनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कराना जरूरी है. रजिस्‍ट्रेशन के बाद अप्‍वाइंटमेंट मिलने पर ही जनता दरबार में आना है. मुख्‍यमंत्री सुबह 10 बजे से लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं. माना जा रहा है कि सीएम अगले चार से पांच घंटे यहाँ लोगों की शिकायत सुनेंगे.