ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / भाजपा को मुकेश सहनी ने दिखायी आंख, कहा..उत्तर प्रदेश में नहीं दें BJP...

भाजपा को मुकेश सहनी ने दिखायी आंख, कहा..उत्तर प्रदेश में नहीं दें BJP को वोट...अपनी ताकत दिखाने का समय आ गया है

28-Feb-2022 02:56 PM

DESK: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी अब बीजेपी से आर-पार के मूड में नजर आ रहे हैं। अब वे बीजेपी के खिलाफ खुलकर मैदान में उतर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के सभी न्यूज पेपर में मुकेश सहनी ने जो विज्ञापन दिया है वह पूरी तरीके से बीजेपी के खिलाफ है। मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के विज्ञापन पर बीजेपी के अंदर खलबली मची हुई है।


पांचवें, छठे और सातवें चरण के उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए मुकेश सहनी ने एक विज्ञापन निकाला है। इसमें अपनी तस्वीर के साथ मुकेश सहनी ने यह स्लोगन दिया है कि 'दिखाएंगे निषादों का बल, नहीं खिलने देंगे कमल..' 


वहीं अपने विज्ञापन में मुकेश सहनी ने निषाद समाज को यह बताने की कोशिश की है कि वीआईपी के प्रिय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक याद है ना...17 दिसंबर 2021 को रमा देवी पार्क लखनऊ में बुलाकर आरक्षण के नाम पर धोखा दिया...अब समय आ गया है अपनी ताकत दिखाने की...अपमान का बदला लेने का...निषाद आरक्षण नहीं तो बीजेपी को वोट नहीं...दिखायेंगे निषादों का बल नहीं खिलने देंगे कमल...


इस विज्ञापन के माध्यम से मुकेश सहनी ने यह भी अपील की है कि इन तीन चरणों में होने वाले चुनाव में वीआईपी पार्टी ने निषाद समाज के प्रत्याशियों के सामने अपना प्रत्याशी नहीं देने का फैसला लिया है। यह विज्ञापन यूपी के सभी प्रमुख अखबारों में फ्रंट पेज पर दिया गया है। जिससे बीजेपी के अंदर खलबली मच गयी है। 

news image