ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

मुकेश सहनी का समूल नाश करने में जुटी BJP, विधायकों के बाद अब VIP के नेताओं के लिए खोला दरवाजा

08-Apr-2022 11:31 AM

PATNA : 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी और उनकी पार्टी वीआईपी को एनडीए में जगह देकर बीजेपी ने समूल नाश कर दिया. 11 सीटों पर पहले चुनाव लड़ने का मौका दिया और फिर 4 विधायकों के साथ मुकेश सहनी नीतीश कैबिनेट में मंत्री बन गए. लेकिन समय गुजरने के साथ साथ मुकेश सहनी का तेवर भी बदला. सहनी के निशाने पर भारतीय जनता पार्टी आ गई. 


बीजेपी को हरवाने के लिए मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश तक जा पहुंचे. नतीजा यह हुआ कि मुकेश सहनी की ना केवल कुर्सी चली गई बल्कि उनकी पार्टी के सभी विधायक भी बीजेपी में शामिल हो गए. मुकेश सहनी के रवैया को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अंदर इतनी नाराजगी है कि अब विधायकों के बाद सहनी की पार्टी के नेताओं को भी एक-एक कर बीजेपी अपने साथ शामिल कर रही है.


बिहार बीजेपी के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, डिप्टी सीएम रेणु देवी की मौजूदगी में आज वीआईपी के कई नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया. वीआईपी नेता राज भूषण चौधरी ने बीजेपी की सदस्यता ली है. उनके साथ कई अन्य नेता भी बीजेपी में शामिल हो गए. मुकेश सहनी की पार्टी में रहे इन नेताओं का बीजेपी नेताओं ने खूब स्वागत किया. इस मौके पर यह ऐलान भी हो गया कि अगले 10 दिनों के अंदर वीआईपी के 90 फ़ीसदी नेता और कार्यकर्ता बीजेपी की सदस्यता ले लेंगे.


भूपेंद्र यादव ने आज वीआईपी के नेताओं को जिस तरह अपने दल में शामिल कराया है उसे देखते हुए माना जा रहा है कि बीजेपी के एजेंडे में मुकेश सहनी का सफाया सबसे ऊपर है. बीजेपी हर कीमत पर सहनी और उनकी पार्टी का समूल नाश करना चाहती है. बीजेपी के नेताओं को यह बात नागवार गुजर रही है कि जिस मुकेश सहनी को उन्होंने बिहार की सियासत में फर्श से उठाकर अर्श तक पहुंचा दिया, उन्हीं मुकेश सहनी की तरफ से लगातार बीजेपी के खिलाफ जहर उगला जाता रहा. प्रभारी भूपेंद्र यादव ने बीजेपी के स्थापना दिवस सप्ताह के मौके पर आज कई कार्यक्रमों में शिरकत की है. भूपेंद्र यादव ने विधान परिषद चुनाव में पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन पर सब को बधाई भी दी है.