ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / news / ‘हार सामने देखकर बौखलाई बीजेपी, जेल में डालने की दे रही धमकी’ VIP...

‘हार सामने देखकर बौखलाई बीजेपी, जेल में डालने की दे रही धमकी’ VIP चीफ मुकेश सहनी का हमला

27-May-2024 03:04 PM

By First Bihar

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि भाजपा चार जून को अपनी हार सामने देख बौखला गई है। प्रधानमंत्री से लेकर अन्य नेता अनाप-शनाप बोलने लगे हैं। स्थिति तो यहां तक पहुंच गई है कि विपक्ष के नेता को ये जेल में डालने की धमकी दे रहे हैं। 


मुकेश सहनी ने कहा कि अभी जब ये चुनाव के बीच में हैं तब तो ऐसी धमकी दे रहे हैं और अगर गलती से भी ये जीत गए तो न संविधान मानेंगे और न ही लोकतंत्र इनके लिए मायने रखेगा। जहानाबाद, भोजपुर और पटना में अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि छह चरणों के चुनाव में मिले रुझानों से नरेंद्र मोदी बहुमत से काफी पीछे हैं। सातवें चरण को लेकर एनडीए के नेता खूब कूद-फांद कर रहे हैं लेकिन साफ है कि एनडीए को बहुमत नहीं मिलने जा रहा है। 


उन्होंने बिहार के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन बढ़त बना चुका है। उस बढ़त को और बढ़ाने के लिए वह महागठबंधन प्रत्याशियों को वोट करें। उन्होंने कहा कि यह खास चुनाव है और यह संविधान बचाने की लड़ाई है। 


सहनी ने कहा कि अगर संविधान ही नहीं रहेगा तो गरीबों, दलितों, पिछड़ों का हक भी समाप्त हो जाएगा। यही कारण है कि सिर उठाकर जीने के लिए इस संविधान को बचाने की लड़ाई एकजुट होकर लड़नी है। यह चुनाव देश मे हक की आवाज को बुलंद करने का चुनाव है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि जहां भी महागठबंधन के प्रत्याशी हैं उनहें विजयी बनाकर दिल्ली भेजिए।