Bihar Vidhan Sabha : बिहार में जीविका दीदियों को मिलेगी यह सुविधाएं, विधानसभा में उठा सवाल तो सरकार ने किया एलान; पढ़िए क्या है पूरा प्लान Bihar news : नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच देवर -भाभी का रिश्ता, बोले विजय सिन्हा ... CM के भाव को गलत बताना उचित नहीं Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में कई अहम विभागों पर होगी चर्चा; अनुपूरक बजट पर भी गरमाएगा सदन Bihar Vidhan Sabha : “अपराध पर नहीं, जाति पर कार्रवाई!” भाई वीरेंद्र का आरोप – यादवों को बनाया जा रहा निशाना, CM नीतीश को लेकर भी कही यह बातें Bihar Expressway Project : बिहार में 5 एक्सप्रेसवे, 12 पुल और 1300 पदों पर नौकरी का ऐलान, पटना पहुंचने का समय होगा 4 घंटे Ram Rajya : अयोध्या पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का बड़ा बयान, बोले- 550 साल के संघर्ष के बाद बना राम मंदिर, देश में हो रही रामराज्य की स्थापना Bihar road accident news : बारात में जा रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत; मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान
28-Jul-2023 07:08 AM
By First Bihar
PATNA : मुहर्रम पर पूरे बिहार में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। राज्य में मोहर्रम को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। पुलिस महकमे की तरफ से सोशल मीडिया पर विशेष तौर पर नजर रखा जा रहा है। इसके साथ ही साथ सभी जिलों को हर स्तर पर एहतियात बरतने का आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसके अलावा पटना नालंदा रोहतास भागलपुर सिवान और दरभंगा में अर्धसैनिक बल की छह कंपनियां तैनात की गई है।
दरअसल, मुहर्रम को लेकर पुलिस महकमा काफी अलर्ट मोड पर है। यही वजह है कि राज्य में बीएसएफ की 24 कंपनियां तैनात की गई है। इसके साथ ही साथ 7790 बुनियादी प्रशिक्षु सिपाहियों की भी तैनाती की गई है जिसमें 5030 पुरुष और 2760 महिला बल शामिल है। इसके अलावा होमगार्ड के 45 जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही साथ क्यूआरटी और अग्निशमन की टीम को भी पूरी तरह से अलर्ट रहने को कहा गया है। जबकि प्रत्येक जिले के एसपी को अपने स्तर पर सभी संवेदनशील स्थलों पर खासतौर से चौकसी बरतने का निर्देश जारी किया गया।
वहीं, ताजिया जुलूस के लिए जुलूस के लिए लाइसेंस निर्धारित शर्तों पर दी गई है। असामाजिक और शरारती तत्वों को सभी जिलों में चिह्नित करके उनसे बॉड भरवाया गया है। सभी जिलों के संवेदनशील तथा महत्वपूर्ण स्थलों पर अतिरिक्त बल के अलावा मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी, चिकित्सीय दल, एंबुलेंस और अग्निशमन सेवा के दल की तैनाती की गई है। इन स्थलों पर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। सभी जिलों में डीएम और एसपी के संयुक्त आदेश से बल तथा दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
इधर, दरभंगा में किसी घटना को लेकर सामाजिक तनाव की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 27 से 30 जुलाई तक इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। स्थानीय जिला प्रशासन के स्तर से यह निर्णय लिया गया है और इसे लेकर आदेश जारी किया गया है। एडीजी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन के स्तर से पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और इसे लेकर उचित निर्णय लिया जाएगा।