ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल, घटनास्थल से खोखा बरामद

17-Jul-2024 07:45 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मुहर्रम के मौके पर मोतिहारी में निकाले गये ताजिया जुलूस के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखा भी बरामद किया है। 


घटना सुगौली थाना क्षेत्र के नाकरदेई गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के लोग जब ताजिया जुलूस लेकर जा रहे थे। जिस रास्ते से ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था उसी रास्ते में वहां के मुखिया पति नईम खान का घर है। वहां पहुंचते ही जुलूस में से कुछ युवक प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद नईम खान के परिवार के लोगों और जुलूस में शामिल लोगों के बीच विवाद हो गया। 


बात इतनी बढ़ गयी कि पथराव होने लगा और दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से लाठी फरसा चलने लगा। इसी बीच फायरिंग भी की गयी। जिसमें दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में इकरार खान, जुनैद खान, जमशेद खान के अलावे अन्य कई लोग शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


वही बेतिया के नरकटियागंज में भी ताजिया जुलूस के दौरान तलवार लगने के कारण एक महिला घायल हो गयी। शिकारपुर थाना के चौड़बल गांव में जुलूस के दौरान एक महिला के सिर पर तलवार जा लग गयी। इससे महिला जख्मी हो गई। तलवार लग जाने के बाद गांव में दो पक्ष आमने सामने हो गए। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने स्थिति को संभालने का भरसक प्रयास किया लेकिन ग्रामीण समझने को तैयार नही थे। बाद में एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता,एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह,प्रशिक्षु डीएसपी डॉ सपना रानी ने पहुँचकर लोगो को समझाकर शांत कराया और जख्मी महिला को पुलिस वाहन में अस्पताल भिजवाया। जहां महिला इलाजरत है। एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि गांव की स्थिति सामान्य है।जुलूस ले जाने वालों को हिदायत दी गई थी कि तलवारबाजी करने वाले युवक को थाना में हाजिर करे। अन्यथा लाइसेंस लेने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस कैम्प कर रही है और गांव की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।