Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
09-Jan-2020 08:57 AM
By HIMANSHU
MOTIHARI: मोतिहारी एसबीआई के मेन ब्रांच में हुए 13 करोड़ के गबन की जांच शुरू हो गई है. आरबीआई की टीम इसकी जांच कर रही है. घपले का खुलासा आरबीआई के ऑडिट के दौरान हुआ है. वहीं इस गबन के खुलासे के बाद आरबीआई ने एसबीआई के रीजनल मैनेजर समेत 9 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. आरबीआई पटना की टीम मोतिहारी पहुंचकर इसकी जांच कर रही है.
दरअसल ये पूरा मामला नोटबंदी के वक्त का है. बताया जा रहा है कि नोटबंदी के समय बैंक में पुराने और कटे-फटे नोट बदलने के वक्त करोड़ों रुपयों का गबन किया गया था जिसका खुलासा अब जाकर हुआ है. इस घपले का खुलासा आरबीआई के ऑडिट के दौरान कैश चेस्ट से रुपये के गबन के बाद हुआ है. गबन के खुलासे के बाद आरबीआई ने मोतिहारी एसबीई मेन ब्रांच के रीजनल मैनेजर एसपी झा, मुख्य प्रबंधक रजनीश कुमार, पूर्व मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार, कैशियर सुधीर गुप्ता समेत 9 बैंक के अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है.
आरबीआई पटना मेन ब्रांच से अधिकारियों की टीम मोतिहारी पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है. सूत्रों के मुताबिक जांच के बाद और अधिक रुपये के गबन का मामला उजागर हो सकता है. वहीं जांच के दौरान बैंक के निलंबित 9 अधिकारियों के मोबाइल फोन को जब्त किया गया है. सूत्रों के अनुसार मोतिहारी एसबीआई के करेंसी चेस्ट में कटे-फटे नोट में यह गबन किया गया है. चेस्ट सीधे रिजर्व बैंक से जुड़ा रहता है. वहीं इस मामले पर जब हमने आरबीआई के अधिकारी से जानकारी लेने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.