ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

शराब के ठिकाने पर रेड मारने गई मोतिहारी पुलिस को उतारनी पड़ गई पैंट, हाथ में लाठी लिए अर्धनग्न दिखे पुलिसवाले, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो

14-Nov-2019 05:52 PM

By HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी कई जिलों में शराब धड़ल्ले से बेचा जा रहा है. पुलिस लगातार शराब के ठिकानों को ध्वस्त करने में जुटी हुई है. मोतिहारी से एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल शराब के ठिकानों पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम को अपनी पैंट उतारनी पड़ गई. क्योंकि पुलिसवाले जिस ठिकाने के पर छापेमारी करने गए थे. उस इलाके में लगभग कमर भर पानी था. इस दौरान कई पुलिस वाले हाथ में लाठी लिए अर्धनग्न भी दिखें.



पुलिसवालों को झेलनी पड़ी मुसीबत
घटना जिले के संग्रामपुर थाना इलाके की है. जहां कोइरगवा चेवर में छापेमारी करने गई पुलिस टीम को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा. पुलिस जहां छापेमारी करने गई थी. वहां काफी पानी था. पानी इतना था कि पुलिसवालों की वर्दी भीग जाती. ऐसे में कुछ पुलिसवालों ने अपनी पैंट को मोड़कर घुटने के ऊपर कर लिया तो वहीं कुछ और साथियों ने अपनी पैंट ही उतार ली. 



पुलिस ने नष्ट किया एक हजार लीटर शराब
इतनी मशक्कत करने के बाद हालांकि पुलिसवालों को बड़ी कामयाबी भी हाथ लगी. पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई में लगभग एक हजार लीटर देसी शराब नष्ट किया. अरेराज डीएसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोइरगवा चेवर में शराब बनाकर बेचा जा रहा है. पुलिस जब उस ठिकाने पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि खेत में देसी शराब बनाया जा रहा है. पुलिस ने भट्ठी को ध्वस्त कर लगभग एक हजार लीटर देसी शराब भी नष्ट कर दिया. इस कार्रवाई में अरेराज, पहाड़पुर, गोबिंदगंज, संग्रामपुर और जिला मध निषेध की गठित टीम शामिल थी.