बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
06-Apr-2022 11:06 AM
MOTIHARI : बिहार में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगातार मशक्कत कर रही बिहार पुलिस के लिए हालात कितने मुश्किल है इसका अंदाजा बीती रात पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस को लग गया. दरअसल, पूर्वी चंपारण में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस कर्मी बाल बाल बचे हैं. हालांकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला पूर्वी चंपारण के चकिया थाना स्थित मनी छपरा गांव की है. यहां बीती रात तकरीबन 12:00 बजे पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में एक अपराधी पुलिस की गोली से जख्मी हुआ है. जख्मी अपराधी कुख्यात रक्षित श्रीवास्तव बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि उसके आधा दर्जन साथी भागने में सफल रहे हैं.
जिले के एसपी कुमार आशीष का कहना है कि अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया था. पुलिस को जानकारी मिली थी कि रक्षित श्रीवास्तव अपने गैंग के सदस्यों के साथ मनी छपरा गांव में मौजूद है और किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा है.
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गश्त तेज की. चार बाइक पर सवार आठ अपराधियों ने जैसे ही पुलिस को देखा उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस पर की गई फायरिंग के दौरान चकिया पुलिस की बोलेरो गाड़ी पर 3 गोलियां भी लगी लेकिन जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने एक अपराधी को जख्मी कर दिया और उसकी गिरफ्तारी कर ली गई.