Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
19-Nov-2024 02:45 PM
By First Bihar
MOTIHARI: दिवाली में मिलावटी मिठाइयों को लेकर सोशल मीडिया और अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर लोगों ने शिकायत की लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही हुई। लेकिन जब पूर्वी चंपारण के तेतरिया की सीओ साक्षी कुमारी को ही दुकानदार ने मिलावटी मिठाईयां दे दी उसके बाद मैडम 17 दिन बाद मधुबन प्रखंड के पुरानी बाजार स्थित भारत जलपान मिठाई की दुकान पर पहुंच गयी जहां दुकानदार की जमकर फटकार लगाई।
दुकानदार द्वारा घटिया और मिलावटी मिठाई दिये जाने को लेकर कार्रवाई करने की हिदायत दी। बता दें कि सीओ साहिबा ने अपने ड्राइवर के माध्यम से भारत जलपान मिठाई दुकान से दीपावली और छठपूजा में मिठाई मंगवाई थी। जिसमें मिलावटी होने के संकेत के बाद दुकानदार को फोन पर फटकार लगाई और मिठाई बदलवाया था।
जिसके बाद दोबारा ड्राइवर से मिठाई मंगवाने के बाद उसमें भी गड़बड़ी मिली। जिसके बाद वो खुद दुकानदार से मिलने पहुंच गयी। मिठाई बदलने के साथ-साथ मिठाई की जांच की हिदायत दी और कार्रवाई किये जाने की भी बातें कही। सीओ ने दुकानदार को कहा कि इस मिठाई के सेंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा। जो भी रिपोर्ट आएगी उसकी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 




