Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
04-Dec-2024 03:58 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी नगर निगम के गठन के बाद भी शहर के कई इलाकों में साफ-सफाई और जल निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। विशेष रूप से, वार्ड नंबर 6 के कुछ मोहल्ले में जलभराव की समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि लोग इन इलाकों को पार करने में काफी मुश्किल महसूस कर रहे हैं।
अभी भी कुछ मोहल्ले में टापू जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है और लोगों को गंदगी और बदबूदार नाले के पानी के बीच से रोजाना होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पूरा मोहल्ला जलमग्न हो गया है। सड़कें झील में तब्दील हो गई हैं और घरों में पानी घुस गया है। इससे न केवल लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जलजमाव की स्थिति होने से शहर में डेंगू का प्रकोप भी फैल चुका है और इस तरह की अस्वच्छता से बीमारियों फैलने का खतरा और बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम से इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। मोतिहारी नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों की मांग है कि नगर निगम जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाले और जल निकासी की व्यवस्था करे नहीं तो स्थिति और भयावह हो जाएगी।



