ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

मोतिहारी : नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत, मूर्ति विसर्जन के दौरान भी नहर में डूबे दो युवक

09-Oct-2019 06:47 PM

By HIMANSHU

MOTIHARI : इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है. दुर्गा प्रतिमा को पानी में विसर्जित करने के दौरान नहर में दो युवक डूब गए दोनों युवक लापता बताये जा रहे हैं. दोनों की तलाश की जा रही है. वहीं, दूसरी ओर एक अन्य घटना में दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों के घर में मातम पसरा है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना इलाके की है. जहां झिझिया डुबाने के दौरान दो बच्चियां नदी में डूब गईं. दोनों बच्ची फुलवार दक्षणी पंचायत की रहने वाली बताई जा रही हैं. मिली जानकारी के मुताबिक बगरी नदी में है हादसा हुआ है. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया. मृतक के घर में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला. डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक नहर पुल में डूबे
दूसरी घटना जिले के अरेराज इलाके की है. जहां हरसिद्धि एरिया में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक भादा नहर पुल में डूब गए. मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन में काफी संख्या में भक्त पहुंचे थे. विसर्जन यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए. विसर्जन के समय नहर में दो युवक काफी गहरे पानी में चले गए. उन्हें पानी का अंदाजा नहीं लगा. जिसके कारण दोनों युवक डूब गए. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. मौके पर पहुंचे अरेराज एसडीओ और डीएसपी मामले की छानबीन कर रहे हैं. बताया जा रहा है  कि दोनों युवक ओलहा गांव के रहने वाले हैं. दोनों की तलाश की जा रही है.